Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

फाइव स्टार होटल में महिला और उसके दोस्तों की बाउंसरों ने की पिटाई

दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में बाउंसरों ने एक महिला की कथित तौर पर पिटाई की और उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने बताया कि बजे कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें महिला ने दावा किया कि होटल क्लब में कुछ बाउंसरों ने उस पर हमला किया था। 

सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि ''क्लब में उसके साथ मारपीट की और उसके दोस्तों के साथ बदसलूकी की। क्लब में पीड़ित के दोस्तों को क्लब के बाउंसरों ने भी कथित तौर पर पीटा।"

मामले की जांच के लिए  की एक टीम बनाई गई है। महिला का मेडिकल भी कराया गया है। क्लब के सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा रहा है। 

पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर ''धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 341 (गलत तरीके से रोकना), 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग करना), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा 509 (महिला की विनम्रता का अपमान करना) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 34 (सामान्य इरादा) भी एफआईआर में जोड़ी गई है।