Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित     |   जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव     |   दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य     |   कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |  

उत्तर पूर्वी दिल्ली के पार्क में नाबालिग लड़के का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

New Delhi: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके के एक पार्क में 17 साल के एक नाबालिग लड़के मृत मिला। पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान जैद के रूप में हुई है और वे उसी इलाके का रहने वाला था।

पुलिस ने बताया कि उन्हें पार्क में एक शव पड़े होने की सूचना मिली, जिसके बाद न्यू उस्मानपुर पुलिस स्टेशन की एक टीम तुरंत जेपीसी अस्पताल के पास स्थित डीडीए पार्क पहुंची और वहां नाबाविग लड़के का शव मिला।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्राइम और फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का मुआयना किया और वहां से सबूत इकट्ठा किए। मृत्यु के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।