Breaking News

'US-इजरायल ने हमारी परमाणु साइट पर हमला किया', ईरानी राजदूत का IAEA को जबाव     |   AI समिट प्रोटेस्ट केस: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय चिब की जमानत याचिका पर 4 बजे सुनवाई     |   'लेबनान में जमीनी हमले की कोई तुरंत योजना नहीं', बोले इजरायली मिलिट्री प्रवक्ता     |   'भारत विश्व में शांति-स्थिरता का पक्षधर', ईरान-अमेरिका युद्ध पर बोले पीएम मोदी     |   'पश्चिम एशिया की स्थिति चिंताजनक', भारत-कनाडा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले PM मोदी     |  

'मैंने ‘कुछ भी गलत नहीं किया', एप्स्टीन मामले पर बोले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन

US: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने यौन उत्पीड़न के अपराधी जेफ्री एप्स्टीन संबंधी मामले की जांच कर रहे सांसदों के समक्ष अपनी गवाही देते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्होंने ‘‘कुछ भी गलत नहीं किया’’ और उन्हें ‘‘एप्स्टीन द्वारा उत्पीड़न किए जाने का कोई संकेत नहीं’’ दिखा।

न्यूयॉर्क के चैप्पाक्वा में बंद कमरे में यह पहली बार हुआ जब किसी पूर्व राष्ट्रपति को संसद के सामने गवाही देने के लिए बाध्य होना पड़ा। यह घटनाक्रम क्लिंटन की पत्नी एवं पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन द्वारा सांसदों के सामने अपनी गवाही दिए जाने के एक दिन बाद हुआ है।

बिल क्लिंटन पर भी किसी प्रकार के गलत काम का आरोप नहीं लगाया गया है। फिर भी सांसद इसे लेकर मंथन कर रहे हैं कि ऐसे समय में अमेरिका में जवाबदेही कैसे तय होनी चाहिए, जब एप्स्टीन के साथ संबंधों को लेकर दुनिया भर में कई पुरुषों को उनके उच्च पदों से हटा दिया गया है।

हिलेरी क्लिंटन ने सांसदों से कहा था कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि एप्स्टीन ने कम उम्र की लड़कियों का यौन शोषण कैसे किया और उन्हें एप्स्टीन से मुलाकात के बारे में भी कुछ याद नहीं है।