Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

तमिलनाडु के पेरंबूर में बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की हत्या

बहुजन समाज पार्टी के तमिलनाडु अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की शुक्रवार शाम घर में घुस कर हत्या कर दी गई। ये वारदात शाम करीब साढ़े सात बजे की है। चेन्नई के पेरंबूर में उनके घर के पास छह बाइक सवारों ने हत्या की। 

बाइक सवार गिरोह ने चेन्नई कॉर्पोरेशन के पूर्व पार्षद आर्मस्ट्रांग पर हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई।

खून से लथपथ आर्मस्ट्रांग को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने संदिग्धों को तलाश रही है।