Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

रायबरेली में पेट्रोल पंप से पानी निकलने की शिकायत पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिल में पेट्रोल पंप से पानी निकलने की शिकायत मिलने पर उसे सील कर दिया गया। घटना रायबरेली कोतवाली के पास जैन पेट्रोल पंप की है। एक ग्राहक की मोटरसाइकिल में पेट्रोल की जगह पानी भर दिया गया।

इसके बाद ग्राहक की बाइक के इंजन में खराबी आने लगी तो उसे वो मैकेनिक के पास ले गया। मैकेनिक ने बताया कि ईंधन टैंक में पेट्रोल के बजाय पानी था। जैन पेट्रोल पंप पर लौटकर ग्राहक ने कर्मचारियों के सामने टैंक खोला तो अंदर रखे तरल पदार्थ के पानी होने की पुष्टि हुई।

ग्राहक ने तुरंत मामले की सूचना जिला प्रशासन को दी। इसके जवाब में सिटी मजिस्ट्रेट और जिला पूर्ति अधिकारी ने मौके पर जाकर जांच की। जांच पूरी होने तक पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है।