Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

लॉज में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र के पावर हाउस स्थित प्रभात लॉज में सेक्स रैकेट चल रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 3 लड़कियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक लड़की पश्चिम बंगाल की है।

छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि, उन्हें सूचना मिली थी कि पावर हाउस स्थित प्रभात लॉज में देह व्यापार किया जा रहा है। वहां तीन लड़कियों को लाया गया है। पुलिस की टीम रात में प्रभात लॉज पहुंची। छापेमारी के दौरान वहां पता चला कि लॉज संचालक वहां कमरा लेकर ठहरने वाले लोगों के लिए लड़कियों की व्यवस्था करता है।

प्रभात लॉज में पुलिस के पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। सब इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया गया। उनके साथ दो लड़कियां और एक लड़की पश्चिम बंगाल की थी। इनके साथ ही प्रभात लॉज का संचालक प्रभात शील, निलेश नाम का युवक और एक ग्राहक राजेंद्र यादव को भी हिरासत में लिया गया।