Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में राखी के दिन युवती से गैंगरेप

रायगढ़ में राखी के दिन शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां 17 दरिंदों ने एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस भयानक अपराध में 4 नाबालिग भी शामिल थे। पुलिस ने शक के आधार पर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह घटना पुसौरा थाना इलाके में हुई है, जिसने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है।

बता दें की महिला रक्षाबंधन के दिन मेला देखकर लौट रही थी। पुसौर ब्लॉक निवासी 27 साल की महिला कुछ सालों से अपने पति से अलग रह रही है। वह मंगलवार को अपने परिचितों के साथ मेला देखने के लिए मीना बाजार गई थी। वहां से लौटने के दौरान NTPC लारा के पास कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और गैंगरेप किया।

बताया जा रहा है कि वारदात में महिला का दोस्त भी शामिल है। महिला उसी के साथ लौट रही थी। पहले उसने महिला से रेप किया। इस दौरान आरोपी युवक के साथी भी पहुंच गए और उन्होंने भी महिला से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद सभी आरोपी वहां से भाग निकले।