Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 7 नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से दो के सिर पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तार्रेम थानाक्षेत्र के छुटवाई गांव में एक नदी के पास एक महिला समेत इन नक्सलियों को पकड़ा गया। नक्सलियों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब विशेष कार्य बल, 210 कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ की 153 बटालियन और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर थी।