Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |   यूपी: प्रयागराज में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद     |  

20 लाख रुपये के इनामी 4 नक्सलियों का किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को माओवादी विचारधारा से तंग आकर चार नक्सलियों ने जवानों के सामने सरेंडर कर दिया। इन चार नक्सलियों पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनके खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज हैं। 

सरेंडर करने वालों में दो महिला और दो पुरुष नक्सली हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षाबल के जवान नक्सल विरोधी अभियान चला रहे हैं। इस दौरान जवान लगातार सर्चिंग अभियान कर रहे हैं।

इसी कड़ी में मंगलवार को चार नक्सलियों ने सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर सरेंडर करने का फैसला किया। मामले की जानकारी देते हुए महिला नक्सलियों ने बताया कि महिला नक्सली करीब 14 साल और पुरुष नक्सली करीब 15 सालों से संगठन में सक्रिय थे। वह कई बड़ी नक्सली वारदात का भी हिस्सा थे। नक्सलियों ने सुकमा एसपी किरण चव्हाण के सामने सरेंडर किया है।