Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

दिल्ली के शास्त्री पार्क में 25 साल के लड़के की चाकू घोंपकर हत्या

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में 25 साल के लड़के की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने जौहर अब्बास को घायल हालत में पाया और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जीडीपी अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया है। 

उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी ने कहा, "उसके शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। अभी तक इसका कारण पता नहीं चल पाया है। उसके साथ लूटपाट नहीं हुई है, उसका सारा सामान सुरक्षित है। इसके पीछे कोई मकसद हो सकता है, जिसकी जांच की जा रही है।" 

अब्बास की मां ने बताया कि वे शाम करीब चार बजे पांच लड़कों के साथ घर से निकला था। उन्होंने कहा, "जब हमने उसे फोन किया, तो पुलिस ने कहा कि उनके पास उसका फोन है। उन्होंने हमें बताया कि मेरे बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। वे चार-पांच लड़कों के साथ कार में गया था। पुलिस ने कहा कि उसे मारने वाले लोग फरार हो गए।"

अब्बास के जीजा ने बताया कि जौहर एक महीने बाद दिल्ली वापस आया था। वो किसी शादी और मजलिस में शामिल होने दिल्ली से बाहर गया हुआ था। 

इस बीच, पुलिस ने पूछताछ के लिए दो से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और आगे की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।