Breaking News

महाराष्ट्र GST कलेक्शन में नंबर वन रहा, FY 2025-26 में ₹2.51 लाख करोड़ जुटाए     |   पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से नामांकन भरा     |   आम आदमी पार्टी ने सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाया     |   पाकिस्तान-अफगानिस्तान में संघर्ष खत्म करने को लेकर बातचीत जारी: PAK विदेश मंत्रालय     |   बंगाल चुनाव: भवानीपुर में अमित शाह का रोड शो, आमने-सामने आए BJP-TMC कार्यकर्ता     |  

West Bengal: चुनाव से पहले जलपाईगुड़ी में 14 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, जाली आधार कार्ड जब्त

West Bengal: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में पुलिस ने 14 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया। इन बांग्लादेशियों को बुधवार रात 12505 डाउन कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस से यात्रा करते समय जलपाईगुड़ी रोड रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया गया।

रेलवे पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने "संदिग्ध" यात्रियों के एक समूह को रोका और उनके पहचान पत्रों की जांच की। जांच के दौरान, अधिकारियों को शक हुआ कि आधार कार्ड जाली हैं। इसके बाद, आगे की पूछताछ के लिए उस समूह को हिरासत में ले लिया गया।

पूछताछ के दौरान, हिरासत में लिए गए लोगों ने माना किया कि वे बांग्लादेशी हैं और अवैध तरीकों से भारत में प्रवेश किया था। शुरुआती जांच से पता चला कि ये लोग पहले दिल्ली जाते और वहां से जम्मू कश्मीर जाने की योजना बना रहे थे।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि उनके कब्जे से कई जाली आधार कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। उनकी पहचान की पुष्टि करने और ये पता लगाने के लिए कि क्या इसमें कोई बड़ा नेटवर्क शामिल है, आगे की पूछताछ जारी है।