Breaking News

तमिलनाडु CM विजय ने परिसीमन के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया     |   राज्यसभा में आज दो बिल पेश करेंगे अमित शाह     |   झारखंड: रांची छात्र आंदोलन का 19वां दिन, रात से पंडाल की बिजली गुल     |   जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में भारी बारिश से जलभराव, कई इलाकों में यातायात प्रभावित     |   मिस्र के कार्गो शिप पर हूती का अटैक, 4 की मौत     |  

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में तीन इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दो महिला नक्सली समेत तीन इनामी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। जिले में तीन इनामी नक्सलियों दिलीप उर्फ संतू, मंजुला उर्फ लखमी और सुनीता उर्फ जुनकी ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। नक्सली संतू ‘एसडीके एरिया कमेटी’ (सोनाबेडा-धरमबांधा-खोलीबतर एरिया कमेटी) में ‘डिप्टी कमांडर’ है। मंजूला एसडीके एरिया कमेटी की सदस्य है और सुनीता बरगढ़ एरिया कमेटी की सदस्य है। तीनों के सिर पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित था।

संतू ने इंसास राइफल के साथ आत्मसमर्पण किया है। तीनों नक्सली इस वर्ष 20-21 जनवरी को जिले के भालूडिग्गी की पहाड़ी में हुई मुठभेड़ समेत अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल थे। भालूडिग्गी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 16 माओवादियों को मार गिराया था। नक्सलियों ने माओवादियों की खोखली विचारधारा से तंग आकर तथा शासन द्वारा चलाई जा रही आत्मसमर्पण-पुनर्वास योजना और आत्मसमर्पण कर चुके अपने अन्य साथियों के खुशहाल जीवन से प्रभावित होकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। आत्मसमर्पण करने वाले तीनों नक्सलियों की शासन की आत्मसमर्पण-पुनर्वास योजना के तहत सहायता की जाएगी।