Breaking News

तमिलनाडु के कड्डालूर में घर की दीवार गिरी, दो महिलाओं की मौत     |   BCCI अब ICC के सामने एशिया कप ट्रोफी का मुद्दा उठाएगा     |   बंगाल: चुनाव ड्यूटी का पालन न करने पर लगभग 1,000 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी     |   बिहार: RJD के पूर्व विधायक अनिल कुमार सहनी बीजेपी में शामिल     |   पंजाब में छह आईएएस अधिकारियों का तबादला     |  

प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, मुंबई और बेंगलुरु में मिलेगा जॉब का मौका

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने प्रोजेक्ट इंजीनियर -I के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया फिलहाल चल रही है। कैंडिडेट्स 18 नवंबर, 2023 तक इस वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे https://bel-india.in पर नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद फौरन आवेदन कर दें।

BEL की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इन पदों पर चयनित होने वाले कैंडिडेट्स को मुंबई, Vizag और बेंगलुरु में नियुक्त किया जाएगा। इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने वाले सामान्य और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स की आयु 1- 11- 2023 तक 32 साल होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को भर्ती में नियमानुसार छूट दी जाएगी।