Breaking News

तमिलनाडु के कड्डालूर में घर की दीवार गिरी, दो महिलाओं की मौत     |   BCCI अब ICC के सामने एशिया कप ट्रोफी का मुद्दा उठाएगा     |   बंगाल: चुनाव ड्यूटी का पालन न करने पर लगभग 1,000 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी     |   बिहार: RJD के पूर्व विधायक अनिल कुमार सहनी बीजेपी में शामिल     |   पंजाब में छह आईएएस अधिकारियों का तबादला     |  

एनआईटी आंध्र प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, पढ़ें फुल डिटेल

नेशनल इंस्ट्टीयू ऑफ टेक्नोलॉजी, आंध्र प्रदेश ने फैकल्टी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट https:// nitandhra.ac.in/ main/careers.php पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक, असिस्टेंट प्रोफेसर सेकेंड ग्रेड के पदों पर भर्ती निकाली है।  इन पदों पर एप्लीकेशन की प्रक्रिया फिलहाल चल रही है।

इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट https://nitandhra.ac.in/main पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आगामी 13 नवंबर, 2023 को इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अप्लाई कर दें, जिससे उनके हाथ से यह मौका निकल न जाए।