छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ओर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ निजात अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर खुद आरक्षक आराम से बैठकर जाम छलका रहा है। पुलिस जवान का नशे में चूर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें जवान बेफिक्र होकर बैठकर शराब पी रहा है। इसके बाद वह सड़क पर ही सो गया। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया।
पुलिस जवान नशे में इतना चूर हो गया था कि गंदगी में सो रहा था, जिसे आसपास मौजूद लोगों ने उसका हाथ-पैर पकड़कर सड़क के किनारे किया। इसके बाद लोगों उसे नींद से जगाने की कोशिश की, लेकिन वह मदहोश पड़ा हुआ था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जवान के चेहरे में पानी डालकर उसे उठाने की कोशिश की। इस घटना को मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया है।
ये जवान किसी बटालियन से रायपुर शहर में ड्यूटी करने के लिए पहुंचा था। मामले में रायपुर के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जवान के बटालियन का पता किया जा रहा है। इसके बाद पूरी रिपोर्ट बटालियन के कमांडर सौंपी जाएगी। जवान की पहचान नहीं ही पाई है। पुलिस अधिकारी अभी मामले की जांच कर रही है।