Breaking News

तमिलनाडु के कड्डालूर में घर की दीवार गिरी, दो महिलाओं की मौत     |   BCCI अब ICC के सामने एशिया कप ट्रोफी का मुद्दा उठाएगा     |   बंगाल: चुनाव ड्यूटी का पालन न करने पर लगभग 1,000 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी     |   बिहार: RJD के पूर्व विधायक अनिल कुमार सहनी बीजेपी में शामिल     |   पंजाब में छह आईएएस अधिकारियों का तबादला     |  

छत्तीसगढ़ में उफनती नदी में गिर गई थी महिला, बहकर पहुंची ओडिशा

छत्तीसगढ़ की 33 वर्षीय एक महिला को ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में उफनती महानदी से बचाया गया। उसके पैर बंधे हुए थे। 

पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान सरोजिनी चौहान के रूप में हुई है जो छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महानदी के किनारे बसे पुराथ गांव की रहने वाली है। उसने बताया कि उसे झारसुगुड़ा के लखनपुर थाना क्षेत्र के पलसाडा गांव से बचाया गया जो उसके गांव से करीब 30 किलोमीटर दूर है।

एक मछुआरे ने बताया, ‘‘जब हमारे दोस्त महानदी में मछलियां पकड़ रहे थे, तो उन्होंने किसी को मदद के लिए चिल्लाते हुए सुना। उन्होंने तुरंत महिला को बचाया, उसे खाना दिया और बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया।’’

सरोजिनी के भाई उसे वापस लेने आया। उसने दावा किया कि सरोजिनी अपने पति से अलग होने के बाद उनके परिवार के साथ रह रही थी।

भाई ने दावा किया, ‘‘ वह मानसिक रोग से जूझ रही थी जिसकी वजह से हमने उसके पैर बेड़ियों से बांध दिए थे। वह किसी तरह नदी में गिर गई और बह गई।’’

झारसुगुड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक परमार स्मित पुरुषोत्तमदास ने बताया कि नदी से बचाने के बाद महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उसकी हालत ठीक है।