Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

X ने दो नए सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किए

सोशल मीडिया प्लेटफार्म X ने दो नया सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया है। इसमें से एक ऐड फ्री प्लान है, जिसे कंपनी ने प्रीमियम+ नाम दिया है। प्रीमियम+ प्लान के लिए यूजर्स को हर महीने ₹1300 देना होगा। दूसरा 'बेसिक' प्लान है, जिसके लिए यूजर्स को हर महीने ₹243 रुपए देने होंगे।

हालांकि, अभी यह दोनों प्लान केवल वेबसाइट पर अवेलेबल हैं। इसके अलावा पहले से मौजूद प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान को भी यूजर्स हर महीने ₹650 देकर सब्सक्राइब कर सकते हैं। प्रीमियम और प्रीमियम+ प्लान में यूजर्स के अकाउंट को चेकमार्क मिलेगा। जबकि बेसिक प्लान में चेकमार्क नहीं मिलेगा, लेकिन प्लेटफार्म के कई फीचर्स यूज कर सकेंगे।

X पर केवल प्रीमियम+ प्लान वाले यूजर्स को ऐड नहीं दिखाई देंगे। प्रीमियम प्लान वाले यूजर्स को कम ऐड दिखाई देंगे। जबकि, बेसिक प्लान वाले यूजर्स के टाइमलाइन पर दिखने वाले ऐड पर कोई भी रिस्ट्रिक्शन नहीं रहेगा।

8 दिन पहले 20 अक्टूबर को एलन मस्क ने दो नए लाने की घोषणा की थी। उन्होंने पोस्ट कर लिखा था, 'एक प्लान की कीमत मौजूदा प्रीमियम से कम होगी, लेकिन उसमें यूजर्स को ऐड दिखाई देगा। वहीं दूसरा प्लान मौजूदा प्रीमियम से महंगा होगा, जिसमें एक भी ऐड नहीं दिखाई देगा।'