Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

अगस्त में पैसेंजर व्हीकल्स की थोक बिक्री के क्या हैं आंकड़े, जानें

घरेलू यात्री गाड़ियों की थोक बिक्री अगस्त में सालाना आधार पर लगभग दो प्रतिशत घट गई। मांग में गिरावट के बीच डीलरों के पास भंडार को कम करने के लिए कंपनियों ने सप्लाई घटा दी, जिसकी वजह से थोक बिक्री कम हुई।

इंडस्ट्री बॉडी सियाम यानी सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के आंकड़ों के मुताबिक घरेलू बाजार में डीलरों के भेजी गई कुल यात्री वाहनों की खेप पिछले महीने सालाना आधार पर 1.8 प्रतिशत घटकर 3,52,921 यूनिट रही। ये आंकड़ा अगस्त 2023 में 3,59,228 यूनिट था।

आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने टू-व्हीलरों की थोक बिक्री नौ प्रतिशत बढ़कर 17,11,662 यूनिट हो गई। ये आंकड़ा एक साल पहले इसी दौरान 15,66,594 यूनिट था। पिछले महीने स्कूटर की थोक बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 6,06,250 यूनिट हो गई, जो अगस्त 2023 में 5,49,290 यूनिट थी।

कंपनियों से डीलरों को मोटरसाइकिल की सप्लाई पिछले महीने आठ प्रतिशत बढ़कर 10,60,866 यूनिट रही, जो अगस्त 2023 में 9,80,809 यूनिट थी। पिछले महीने कुल थ्री-व्हीलरों की बिक्री बढ़कर 69,962 यूनिट हो गई, जो एक साल पहले 64,944 यूनिट थी।