Breaking News

हॉकी इंडिया ने कोच सुधीर गोला को हटाया, भोपाल में चल रहे अंडर-18 कैंप के बीच एक्शन     |   इराक के नए प्रधानमंत्री अली फलीह कादिम अल-जैदी को PM मोदी ने दी बधाई     |   NEET पेपर लीक: NTA दफ्तर पर यूथ कांग्रेस का प्रोटेस्ट     |   सपा नेता आजम खान दोषी करार, अफसर से जूते साफ कराने का दिया था बयान     |   प्रतीक यादव की अस्थियां लेकर आज हरिद्वार पहुंचेगा यादव परिवार, VIP घाट पर होगा विसर्जन     |  

आज कितने बजे खुलेगा बाजार? क्या होता है मुहूर्त ट्रेडिंग

रोशनी का त्योहार दिवाली पर आज शेयर बाजार में छ्ट्टी होती है लेकिन आज के दिन को शुभ मानते हुए एक घंटे के लिए बाजार खुलेगा। ऐसे में अगर आप एक निवेशक या ट्रेड हैं तो आज आप एक घंटे के लिए शेयर बाजार निवेश या फिर ट्रेड कर पाएंगे।

बीएसई और एनएसई आज एक घंटे के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन करेंगे। हालांकि ये स्पेशल सेशन प्रतिदिन की तरह सामान्य कारोबार समय में नहीं होगा आज पूरे दिन में सिर्फ एक घंटे के लिए ही बाजार खुलेगा जो मुहूर्त ट्रेंडिग कहा जाता है। चलिए जानते हैं क्या है मुहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग और क्या होता है मुहूर्त ट्रेडिंग का महत्व।

बीएसई और एनएसई के अलग-अलग सर्कुलर के मुताबिक स्टॉक एक्सचेंजों आज शाम 6-7:15 बजे के बीच मुहूर्त कारोबार के लिए खुलेगा। इसमें शाम 6-6:08 बजे तक प्री-मार्केट सत्र शामिल है।

हिंदू रीति-रिवाजों के मान्यताओं के मुताबिक कोई भी अच्छा या नया काम शुभ मुहूर्त में करने की परंपरा है। ऐसे में आज दिवाली है और आज पूरे देश में धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसलिए इस शुभ मुहूर्त पर आज बाजार खुल रहा है।