Breaking News

अल कायदा AQIS के डिप्टी अमीर आतिफ याह्या पर US ने रखा $10 मिलियन का इनाम     |   PM मोदी ने काशी से पुणे के लिए अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई     |   काशी दिव्य शक्तियों की भूमि है: PM मोदी     |   अफगानिस्तान ने यूनिवर्सिटी हमले को लेकर काबुल में पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब     |   TVK चीफ विजय ने तिरुचेंदूर मंदिर का किया दौरा     |  

रतन टाटा की मौत पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने व्यक्त किया शोक

देश के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा की मौत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि "भारत के प्रख्यात उद्योगपति, 'पद्म विभूषण' रतन टाटा का निधन अत्यंत दुःखद है। वह भारतीय उद्योग जगत के महानायक थे। उनका जाना उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सम्पूर्ण जीवन देश के औद्योगिक और सामाजिक विकास को समर्पित था। वे सच्चे अर्थों में देश के रत्न थे। प्रभु  राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।