सैमसंग की गैलेक्सी सीरीज के S23 5G (Samsung Galaxy S23 5G) स्मार्टफोन का जलवा ही कुछ अलग है. इसकी परफॉर्मेंस इसे बाकी एंड्रॉयड स्मार्टफोन से अलग करती है. यही वजह है कि लॉन्चिंग के समय इस हाई-एंड स्मार्टफोन कीमत लगभग 1 लाख रुपये के आसपास थी. इसका लुक भी इतना शानदार है कि हाथ में पकड़ने पर अलग ही फील देता है. लेकिन 1 लाख रुपये की कीमत का फोन लेना हर किसी के वश की बात नहीं होता.
इस फोन को खरीदने के सपने तो कइयों ने देखे होंगे, मगर अब इसकी कीमतें एकदम से धड़ाम हो गई हैं. जहां, 10 या 20 फीसदी की छूट भी बड़ी मानी जाती है, वहां सैमसंग गैलेक्सी S23 256जीबी पर पूरे 54 फीसदी की छूट मिल रही है. इतनी बड़ी छूट यूं ही नहीं मिलती. यदि आप इसके खरीदने का ख्वाब देख चुके हैं तो एक बार फिर से चेक कर लीजिए, क्योंकि संभव है कि अब यह आपके प्राइस रेंज में आ चुका हो.
Samsung Galaxy S23 256GB स्मार्टफोन की कीमत वैसे तो 1 लाख रुपये है. फ्लिपकार्ट पर इसे 95,999 रुपये पर लिस्ट किया गया है. लेकिन… फ्लिपकार्ट पर ब्लैक फ्राइडे सेल के चलते इसकी कीमत पर 54 फीसदी की छूट दी गई है. इस तरह से फोन मात्र 43,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इतना ही नहीं, यदि आपके पास ‘फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड’ है तो आप इस पर 5 फीसदी अतिरिक्त छूट भी हासिल कर सकते हैं. इस तरह ये स्मार्टफोन आपको केवल 43,000 रुपये के आसपास पड़ेगा.