ग्लोबल बाजारों से पॉजिटिव संकेतों और ताजा फॉरेन फंड इनफ्लो की वजह से गुरुवार को कारोबारी सेशन के आखिरी घंटे में इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई और वे नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। बाजार में ये उछाल तब आया जब अमेरिकी कोर सीपीआई में उम्मीद से थोड़ा ज़्यादा बढ़त दिखी। अब शेयर बाजार के कारोबारियों की नजर भारत के अगस्त कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स पर रहेगी जो आज ही आने वाला है।
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,439 प्वाइंट चढ़कर 82,962 जबकि एनएसई निफ्टी 470 प्वाइंट चढ़कर 25,388 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में एनटीपीसी, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील और अडाणी पोर्ट्स सबसे ज्यादा चढ़े जबकि सिर्फ नेस्ले इंडिया के शेयर लुढ़के। सेक्टोरल फ्रंट पर सभी इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई, सियोल का कोस्पी, हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग और इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट बढ़त के साथ जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोपीय बाज़ार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बुधवार को वॉल स्ट्रीट में खास बढ़त दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 1,755 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों से शेयर बाजार नई ऊंचाई पर पहुंचा
You may also like
कमजोर रुपये और महंगाई की चिंता से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 161 अंक फिसला.
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ कमजोर, 50 पैसे टूटकर 96.14 पर पहुंचा.
शेयर बाजार सूचकांक गुरुवार को बढ़त के साथ बंद, एक प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी.
उतार-चढ़ाव के बाद मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, चार दिनों की गिरावट के बाद थोड़ी राहत.