Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

शेयर बाज़ार उतार-चढ़ाव, क्यों आई गिरावट

भारतीय शेयर बाज़ार में अकसर उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है.शेयर मार्केट में ऊंचे लेवल से बिकवाली का दबाव देखा गया. निफ्टी और सेंसेक्स ने नए हाई लेवल पर जाने के बाद प्रॉफिट बुकिंग दिखाई है. निफ्टी ने 24,461 का नया हाई बनाया, लेकिन फिर सेलिंग प्रेशर हावी हो गया.इंट्राडे में बीएसई सेंसेक्स 800 अंकों तक गिर गया. निफ्टी में भी 200 अंकों से ज्‍यादा गिरावट आई. बीएसई सेंसेक्‍स 648 अंक टूटकर 79,702.73 पर कारोबार कर रहा था.

निफ्टी की बात करें तो 50 175 अंकों की गिरावट के साथ 24,258.00 पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाज़ार कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने पहले पना ऑल टाइम हाई लेवल 80,481.36 और निफ्टी ने 24,461.05 को छुआ. फिर तेज बिकवाली के कारण सेंसेक्‍स 79,435.76 तो निफ्टी 24,141.80 तक फिसल गया.

उतार-चढ़ाव का सिलसिला शेयर बाज़ार में लगातार जारी रहा. ऑल टाइम हाई से अचानक बाजार के गिरने के पीछे पीछे प्रॉफिट बुकिंग, हाई वैल्‍यूएशन, अमेरिका में ब्‍याज दरों में कमी न होने की संभावना, चार्ट पर बाजार के ओवरबॉट जोन में पहुंचने और निवेशकों द्वारा कपंनियों के नतीजों को देखकर ही बाजार में पैसा लगाने की प्रवृति का हाथ है.