Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

शेयर बाजार में फिर से लौटी गिरावट, सेंसेक्स 826 अंक फिसला

मध्य देशों में चल रहे संघर्ष ने भारतीय शेयर बाजार को प्रभावित किया है। आज भी भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ है। इसके अलावा वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझानों के कारण बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ है। कच्चे तेल की 90 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से ऊपर की कीमत ने भी शेयर बाजार को नुकसान पहुंचाया।

आज सेंसेक्स 825.74 अंक या 1.26 प्रतिशत गिरकर 64,571.88 पर बंद हुआ। वहीं, दिन के दौरान यह 894.94 अंक या 1.36 प्रतिशत गिरकर 64,502.68 पर आ गया। निफ्टी 260.90 अंक या 1.34 फीसदी गिरकर 19,281.75 पर आ गया। बुधवार से चार सत्रों में सेंसेक्स 1,925 अंक गिरकर 65,000 अंक से नीचे आ गया, जबकि निफ्टी लगभग 530 अंक गिर गया। कल यानी 24 अक्टूबर 2023 को दशहरा के मौके पर शेयर बाजार बंद होगा।

सेंसेक्सपैक में जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एनटीपीसी, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के स्टॉक टॉप गेनर रहे।