Breaking News

CBI ने 'अभय' हेल्पबॉट लॉन्च किया, लोगों को साइबर क्राइम-डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा     |   प्रतीक यादव की अस्थियां कल हरिद्वार में प्रवाहित होंगी, अखिलेश-अमन बिष्ट रहेंगे मौजूद     |   'सरकार ₹12.35/Kg की दर से प्याज खरीदेगी', पुणे में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह     |   जापान में आया जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल 6.6 तीव्रता रही, सुनामी का अलर्ट नहीं     |   MP की धार भोजशाला मामले में हिंदू पक्षकार ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की     |  

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 667 अंक लुढ़का

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले सतर्क निवेशकों की मुनाफावसूली और स्लो ग्लोबल मार्केट के ट्रेंड से इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 667 अंक गिरकर 74,502 पर जबकि एनएसई निफ्टी 183 अंक टूटकर 22,704 पर बंद हुआ। 

सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और बजाजफिनसर्व सबसे ज्यादा गिरे, जबकि पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, सन फार्मा, नेस्ले इंडिया और आईटीसी सबसे ज्यादा बढत में रहे। सेक्टोरल मोर्चे पर आईटी, फाइनेंशियल सर्विस, एफएमसीजी, ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के शेयर सबसे ज्यादा गिरे वहीं मेटल और हेल्थकेयर शेयरों ने बाजार की स्पीड को आगे बढ़ाया।

जापान का निक्केई, हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग, सियोल का कोस्पी और इंडोनेशिया के जकार्ता कंपोजिट समेत करीब सभी एशियाई बाजार गिरावट के साथ जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।

यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिका में महंगाई के डेटा से पहले वॉल स्ट्रीट मंगलवार को मिले जुले रुख के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 65 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर खरीदे।