Breaking News

CBI ने 'अभय' हेल्पबॉट लॉन्च किया, लोगों को साइबर क्राइम-डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा     |   प्रतीक यादव की अस्थियां कल हरिद्वार में प्रवाहित होंगी, अखिलेश-अमन बिष्ट रहेंगे मौजूद     |   'सरकार ₹12.35/Kg की दर से प्याज खरीदेगी', पुणे में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह     |   जापान में आया जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल 6.6 तीव्रता रही, सुनामी का अलर्ट नहीं     |   MP की धार भोजशाला मामले में हिंदू पक्षकार ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की     |  

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ, सेंसेक्स करीब 700 अंक टूटा, निफ्टी भी लुढ़का

Business News: इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। इसकी खास वजह ब्लू चिप शेयर एचडीएफसी बैंक का लुढ़कना और ताजा विदेशी फंड निकासी रही। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 692 प्वाइंट गिरकर 78,956 पर जबकि एनएसई निफ्टी 208 प्वाइंट लुढ़ककर 24,139 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और भारतीय स्टेट बैंक सबसे ज्यादा लुढ़के, जबकि टाइटन, एचसीएल टेक, नेस्ले इंडिया, सन फार्मा और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े।

रियलिटी, मेटल और कैपिटल गुड्स के शेयरों की वजह से बाजार मेंं गिरावट आई जबकि मीडिया, टेलीकॉम और पावर शेयरों ने बाजार को तेजी दी। जापान के निक्केई, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग, सियोल के कोस्पी और चीन के शंघाई कम्पोजिट सहित सभी एशियाई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

यूरोपीय बाजार घाटे में कारोबार कर रहे थे। वहीं14 अगस्त को जारी होने वाले अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले वॉल स्ट्रीट मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को नेट सेलर रहे और उन्होंने 4,680 करोड़ रुपए से ज्यादा के शेयर बेचे।