Breaking News

CBI ने 'अभय' हेल्पबॉट लॉन्च किया, लोगों को साइबर क्राइम-डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा     |   प्रतीक यादव की अस्थियां कल हरिद्वार में प्रवाहित होंगी, अखिलेश-अमन बिष्ट रहेंगे मौजूद     |   'सरकार ₹12.35/Kg की दर से प्याज खरीदेगी', पुणे में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह     |   जापान में आया जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल 6.6 तीव्रता रही, सुनामी का अलर्ट नहीं     |   MP की धार भोजशाला मामले में हिंदू पक्षकार ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की     |  

सेंसेक्स 56 और निफ्टी 20 प्वाइंट गिर कर बंद हुए

इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी  में सोमवार को बहुत ज्यादा हलचल देखने को मिली। बाजार बंद होने पर इंट्राडे कारोबार के दौरान हुई बढ़त कम हो गई।

अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट की वजह से इन्वेस्टर चौकन्ने हो गए हैं। रिपोर्ट में सेबी चेयरपर्सन और उनके पति पर बरमूडा और मॉरीशस में ऑफशोर फंड में अघोषित इन्वेस्टमेंट का का आरोप लगाया गया है।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 56 अंक टूटकर 79,648 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 20 प्वाइंट गिर कर  24,347 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक से अडाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, भारतीय स्टेट बैंक और नेस्ले इंडिया सबसे ज्यादा लुढ़के और एक्सिस बैंक, इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स और एचडीएफसी बैंक सबसे ज्यादा बढ़त में रहे।

मीडिया, एफएमसीजी और पीएसयू बैंकों ने बाजार को नीचे खींचा, जबकि टेलीकॉम, आईटी, रियलिटी और मैटल के शेयरों ने बाजार की रफ्तार बढ़ाई। 

एशियाई बाजार मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए। हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग और सियोल का कोस्पी बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट के साथ। जापानी बाज़ार छुट्टी की वजह से बंद था। 

यूरोपीय बाजार मिलेजुले रुख पर कारोबार कर रहे थे, जबकि वॉल स्ट्रीट 14 अगस्त को जारी होने वाले अमेरिकी इन्फ्लेशन के आंकड़ों से पहले शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 406 करोड़ रुपये से ज्यादा की इक्विटी खरीदी।