Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

इंफोसिस में भारी बिकवाली के चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट

अमेरिकी बाजारों में कमजोरी और इंफोसिस के शेयरों में भारी बिकवाली के चलते शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 346.23 अंक या 0.47 फीसदी गिरकर 73,768.94 पर आ गया। इंफोसिस का शेयर करीब 3.5 प्रतिशत टूट गया।

एनएसई निफ्टी 124.80 अंक या 0.56 फीसदी गिरकर 22,335.50 पर था। सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जोमैटो, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक में भारी गिरावट हुई। दूसरी ओर सन फार्मास्यूटिकल्स, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल, एनटीपीसी और टाइटन बढ़त में कारोबार कर रहे थे।

वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 69.28 डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 485.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 263.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।