Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया, आज इस स्तर पर कर रहा है ट्रेड

शेयर बाजार में तेजी और विदेशी फंड के निरंतर इनफ्लो के कारण आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे बढ़कर 83.35 पर पहुंच गया।

इंटरबैंक फॉरेंन एक्सचेंज पर आज रुपया डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे बढ़कर 83.35 पर खुला। वहीं कल यानी मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 83.37 पर बंद हुआ था।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की आज से द्वौमासिक मीटिंग शुरू हो चुकी है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस बार भी आरबीआई रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रख सकता है। आपको बता दें कि यह मीटिंग तीन दिनों (6-8 दिसंबर) तक चलेगी और 8 दिसंबर को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास मीटिंग में लिए फैसलों की घोषणा करेंगे।