Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

मुकेश अंबानी की बादशाहत कायम, फोर्ब्स की अमीरों की लिस्ट में किया टॉप

दुनिया की प्रसिद्ध बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने भारत के 100 सबसे अमीरों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पहला स्थान प्राप्त किया है। फोर्ब्स के मुताबिक इन सभी 100 लोगों की संपत्ति को मिलकर 799 बिलियन डॉलर है।

फोर्ब्स के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी 92 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं। पिछले साल इस लिस्ट में पहले स्थान पर अदाणी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अदाणी का नाम था। अब गौतम अदाणी लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।