Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

बाजार में गिरावट का दौर जारी, सेंसेक्स 115 और निफ्टी 19 अंक गिरे

सोमवार के कारोबारी सत्र में शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ है। आज सेंसेक्स 115.81 अंक गिरकर 66,166.93 पर बंद हुआ और निफ्टी 19.30 अंक गिरकर 19,731.75 पर आ गया। शेयर मार्केट के इंडेक्स में केवल S&P BSE Smallcap ही हरे निशान पर बंद हुआ है। बाजार बंद होते समय एनएसई पर 1145 शेयर हरे निशान पर और 992 शेयर लाल निशान पर बंद हुए हैं।

सेंसेक्स चार्ट में आज इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, पावर फाइनेंस, कोल इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर टॉप गेनर रहे। यह स्टॉक हरे निशान पर बंद हुए। वहीं, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स, रिलायंस, एसबीआई, टीसीएस, फेडरल बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।