Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

UP: बारिश की कमी से मुरादाबाद के आमों की मिठास हुई कम, बिक्री में भी गिरावट

पीले और हरे रंग के ये रसीले दिखने वाले आम आपको पके हुए लग सकते हैं, लेकिन किसानों का कहना है कि उन्हें इनमें मिठास की कमी खल रही है। उत्तर प्रदेश में आम की पैदावार काफी अच्छी होती है। यही वजह है कि ये राज्य अपने स्वादिष्ट आमों के लिए मशहूर है। लेकिन इस साल कहानी कुछ और ही है। मुरादाबाद के किसानों का कहना है कि बारिश की कमी से आमों का स्वाद और उनकी बिक्री दोनों प्रभावित हो रही है।

बाजार में फल बेचने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि ग्राहक मिठास कम होने की वजह से आम खरीदने से बच रहे हैं। मुरादाबाद से दूसरे राज्यों को भी आम बड़ी तादाद में भेजे जाते हैं, लेकिन इस साल कम बारिश की वजह से आपूर्ति और स्वाद दोनों पर असर पड़ा है।