Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

Kia की गाड़ियां भी होंगी महंगी, अप्रैल से वाहनों के दामों में होगा 3% तक का इजाफा

Delhi: किआ इंडिया ने मंगलवार को कहा कि वो बढ़ती लागत के दबाव को कम करने के लिए अप्रैल से अपने वाहनों की कीमतों में तीन प्रतिशत तक की वृद्धि करेगी। वाहन विनिर्माता कंपनी ने बयान में कहा कि एक अप्रैल, 2025 से प्रभावी मूल्य वृद्धि, मुख्य रूप से सामग्रियों की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति श्रृंखला से संबंधित लागत में वृद्धि के कारण है। 

किआ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री और विपणन) हरदीप सिंह बरार ने कहा, ‘‘अपने ग्राहकों को असाधारण मूल्य और गुणवत्ता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध एक ब्रांड के रूप में, हमने हमेशा प्रतिस्पर्धी कीमतों पर सर्वोत्तम वाहन पेश करने का प्रयास किया है।’’ हालांकि, बढ़ती लागत के कारण हम एक अप्रैल से सभी मॉडल के दाम में तीन प्रतिशत तक की वृद्धि करेंगे। 

बरार ने कहा, ‘‘हालांकि हम समझते हैं कि मूल्य समायोजन चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन यह निर्णय यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है कि हम उच्च गुणवत्ता वाले, तकनीकी रूप से उन्नत वाहन प्रदान करना जारी रख सकें, जिसकी हमारे ग्राहक किआ से अपेक्षा करते हैं।