Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

एशियाई बाजारों में तेजी के बीच बढ़त के साथ खुला भारतीय शेयर मार्केट

एशियाई बाजारों में तेजी के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर मार्केट बढ़त के साथ खुला। सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी। 

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 833.69 अंक बढ़कर 79,593.09 पर और एनएसई निफ्टी 277.40 अंक बढ़कर 24,333.00 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक इक्विटी गिरावट के बाद बैंकिंग, आईटी, मेटल, तेल और गैस शेयरों में बिकवाली की वजह से सोमवार को बाजार करीब तीन फीसदी टूट के साथ बंद हुआ। इसकी वजह से निवेशकों को एक ही दिन में 15 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 2.74 फीसदी की गिरावट के साथ एक महीने के निचले स्तर 78,759.40 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 2.68 फीसदी लुढ़ककर 24,055.60 पर बंद हुआ। एशियाई बाजार मंगलवार की शुरुआत में हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।