Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

भारतीय करेंसी में आई नरमी, डॉलर के मुकाबले रुपये में इतने पैसे की आई गिरावट

शेयर बाजार में आई गिरावट और विदेशी फंडों की निरंतर निकासी की वजह से आज शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे गिरकर 83.22 पर आ गया। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि लाल सागर मार्ग के माध्यम से वैश्विक व्यापार को लेकर बढ़ रही चिंता ने डॉलर को बढ़त हासिल करने में मदद की है। इसकी वजह से भारतीय करेंसी पर इसका असर पड़ा है।

आज अंतरबैंक विदेशी मुद्रा पर भारतीय करेंसी 83.19 पर खुली और आगे चलकर ग्रीनबैक के मुकाबले 83.24 पर पहुंच गई। वहीं, रुपया बाद में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.22 पर कारोबार किया, जो पिछले बंद से 4 पैसे कम है। बीते दिन बुधवार को घरेलू मुद्रा डॉलर के मुकाबले 83.18 पर बंद हुई।