Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

बढ़त के साथ खुली भारतीय करेंसी, डॉलर के मुकाबले इतने पैसे तेज हुआ रुपया

बुधवार को रुपया बढ़त के साथ खुला है। विदेशी निवेशकों द्वारा खरीदारी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर में गिरावट ने भारती करेंसी को सीमित दायरे से बाहर निकालने में मदद की है। आज स्टॉक मार्केट के सभी सूचकांक हरे निशान पर खुले हैं। हालांकि, इसके बाद बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।

फॉरेक्स ट्रेडर्स का कहना है कि शेयर मार्केट में आई तेजी औरह कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने भारतीय करेंसी को प्रभावित किया है।

बुधवार के शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुला। आज अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.30 पर मजबूत खुला, लेकिन फिसलकर 83.33 पर आ गया। बाद में यह ग्रीनबैक के मुकाबले 83.28 पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद के मुकाबले 6 पैसे अधिक था।