Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

IND-EFTA के बीच मुक्त व्यापार समझौता, अगले 15 साल में 100 अरब डॉलर का इंवेस्टमेंट

Delhi: भारत और चार देशों के यूरोपीय समूह ईएफटीए ने दोतरफा व्यापार को बढ़ावा देने के लिए रविवार को मुक्त व्यापार समझौता किया। इससे भारत में अगले 15 साल में 100 अरब डॉलर का इंवेस्टमेंट होगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एफटीए पर समझौते को ‘ऐतिहासिक’ बताया। उन्होंने कहा कि ये भारत का विकसित देशों के साथ पहला आधुनिक व्यापार समझौता है।

उन्होंने कहा कि ये पहला मौका है, जब ईएफटीए ने अगले 15 साल में 100 अरब डॉलर के इंवेस्टमेंट की दिलचस्पी दिखाई है। ईएफटीए के सदस्य देशों में आइसलैंड, लीशटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड शामिल हैं।