Breaking News

CBI ने 'अभय' हेल्पबॉट लॉन्च किया, लोगों को साइबर क्राइम-डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा     |   प्रतीक यादव की अस्थियां कल हरिद्वार में प्रवाहित होंगी, अखिलेश-अमन बिष्ट रहेंगे मौजूद     |   'सरकार ₹12.35/Kg की दर से प्याज खरीदेगी', पुणे में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह     |   जापान में आया जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल 6.6 तीव्रता रही, सुनामी का अलर्ट नहीं     |   MP की धार भोजशाला मामले में हिंदू पक्षकार ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की     |  

मार्च में जीएसटी कलेक्शन 1.78 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा, अब तक का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा

Delhi: बीते वित्त वर्ष 2023-24 के मार्च महीने में गुड्स और सर्विस टैक्स (जीएसटी) कलेक्शन सालाना आधार पर 11.5 फीसदी बढ़कर 1.78 लाख करोड़ रुपये हो गया। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि घरेलू लेन देन बढ़ने से मार्च में जीएसटी कलेक्शन बढ़ा है। ये अब तक का दूसरा ज्यादा जीएसटी कलेक्शन है। अब तक का सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन अप्रैल, 2023 में 1.87 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। 

मार्च में कलेक्शन बढ़ने के साथ पूरा वित्त वर्ष 2023-24 में कुल जीएसटी कलेक्शन 20.14 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2022-23 की तुलना में 11.7 फीसदी ज्यादा है। इस वित्त वर्ष में औसत मासिक जीएसटी कलेक्शन 1.68 लाख करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 1.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा था। 

वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा "मार्च, 2024 के लिए सकल जीएसटी राजस्व में सालाना आधार पर 11.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.78 लाख करोड़ रुपये का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन देखा गया। घरेलू लेन देन में 17.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने से कर कलेक्शन में ये उछाल दर्ज की गई।’’ 

मार्च महीने में रिफंड के बाद शुद्ध जीएसटी राजस्व 1.65 लाख करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 18.4 फीसदी ज्यादा है।