Breaking News

ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |   'LDF और UDF के वर्षों के कुशासन ने केरलम को पीछे धकेला’, पीएम मोदी का एक्स पोस्ट     |   हनी सिंह का विवादित गाना महिलाओं के प्रति अपमानजनक-बेहद अश्लील: दिल्ली HC     |   गौतम अडानी ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन किए     |   US-इजरायल से जंग के बीच ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट का 34वां दिन, NetBlocks का दावा     |  

ब्लूस्टार को एसी की बिक्री में 30 फीसदी वृद्धि की उम्मीद, ग्रामीण बाजारों का रहेगा बड़ा योगदान

देश की प्रमुख एयर कंडीशनर (एसी) कंपनी ब्लूस्टार को इन गर्मियों में अपने रूम एयर कंडीशनर की बिक्री में 25-30 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। कंपनी के प्रबंध निदेशक बी त्यागराजन ने गुरुवार को कहा कि इस बार गर्मियां जल्दी आने, बढ़ती आय और कठोर मौसम का संकेत देने वाले कुछ पूर्वानुमानों से एसी की बिक्री बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह वृद्धि पिछले सत्र के उच्च आधार प्रभाव के ऊपर होगी। उस समय उद्योग ने देश के विभिन्न हिस्सों में लू चलने की वजह से मई और जून में बिक्री में 30 से 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी। 

त्यागराजन ने कहा, ‘‘हमने लगभग 25-30 प्रतिशत की वृद्धि की योजना बनाई है। हम इसे पूरा करने में सक्षम होंगे।’’ उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी को रूम एसी की बिक्री 17.5 लाख इकाई रहने की उम्मीद है। ब्लूस्टार ने बृहस्पतिवार को 150 मॉडल पेश किये। कंपनी को उम्मीद है कि उसकी बिक्री में वृद्धि मुख्य रूप से छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों से आएगी। उन्होंने कहा, ‘‘वास्तव में अब मध्यम वर्ग के आकांक्षी उपभोक्ता एसी की खरीद कर रहे हैं।’’ 

त्यागराजन के अनुसार, ब्लूस्टार की 65 प्रतिशत से अधिक बिक्री छोटे दूसरी, चौथी और पांचवीं श्रेणी के शहरों से आती है। हालांकि, उन्होंने कहा कि बड़े शहरों से भी मांग बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि लोग अपना दूसरा या तीसरा एसी खरीद रहे हैं।