Breaking News

CBI ने 'अभय' हेल्पबॉट लॉन्च किया, लोगों को साइबर क्राइम-डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा     |   प्रतीक यादव की अस्थियां कल हरिद्वार में प्रवाहित होंगी, अखिलेश-अमन बिष्ट रहेंगे मौजूद     |   'सरकार ₹12.35/Kg की दर से प्याज खरीदेगी', पुणे में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह     |   जापान में आया जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल 6.6 तीव्रता रही, सुनामी का अलर्ट नहीं     |   MP की धार भोजशाला मामले में हिंदू पक्षकार ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की     |  

एयरटेल इस साल के आखिर में अपने ग्राहकों को एप्पल वीडियो, म्यूजिक कंटेंट देगा

एयरटेल के ग्राहक इस साल के अंत में वीडियो स्ट्रीमिंग मंच एक्सस्ट्रीम और विंक म्यूजिक ऐप के जरिये एप्पल टीवी प्लस और एप्पल म्यूजिक कंटेंट का आनंद ले सकेंगे। दूरसंचार कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि एयरटेल और एप्पल ने इस संबंध में समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस साझेदारी के तहत, एयरटेल एक्सस्ट्रीम के ग्राहक एप्पल टीवी प्लस पर हॉलीवुड और पुरस्कार विजेता सामग्री का आनंद ले सकेंगे। ये सुविधा प्रीमियम एयरटेल वाईफाई और पोस्टपेड प्लान के साथ मिलेगी। इसी तरह, विंक प्रीमियम का इस्तेमाल करने वाले को एप्पल म्यूजिक का लाभ मिलेगा।

भारती एयरटेल के मुख्य विपणन अधिकारी और कार्यकारी उपाध्यक्ष (ग्राहक अनुभव) अमित त्रिपाठी ने कहा, ‘‘एप्पल और एयरटेल स्वाभाविक भागीदार हैं, जो ग्राहक अनुभव में उत्कृष्टता लाने की कोशिश करते हैं। एप्पल के साथ ये साझेदारी हमारे ग्राहकों को बहुत अधिक मूल्य प्रदान करेगी। अब उनके पास वैश्विक स्तर की सर्वोत्तम सामग्री और मनोरंजन तक पहुंच होगी।"