Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

अदाणी ग्रुप ने टेकओवर किया बिजनेस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड, खरीदी शेष 51 फीसदी हिस्सेदारी

अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले अदाणी ग्रुप ने क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (Quintillion Business Media Pvt Ltd) में बाकी बची 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है। इस हिस्सेदारी खरीदने के बाद अब अदाणी ग्रुप ने पूरी तरह से क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड टेकओवर कर लिया है।

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसकी सहायक कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड ने क्यूबीएमएल में शेष 51 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए एक शेयर खरीद समझौता किया है। आपको बता दें कि बिजनेस और वित्तीय समाचार डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म बीक्यू प्राइम संचालित करता है।

पिछले साल अदाणी ग्रुप ने दिसंबर में ब्रॉडकास्टर एनडीटीवी में लगभग 65 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। इससे पहले कंपनी ने क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की हिस्सेदारी खरीद ली थी। एएमजी मीडिया ने पहले क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया लिमिटेड (क्यूबीएमएल) में 47.84 करोड़ रुपये में 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी।

बीक्यू प्राइम को पहले ब्लूमबर्ग क्विंट के नाम से जाना जाता था। यह अमेरिका स्थित वित्तीय समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग मीडिया और बहल के क्विंटिलियन मीडिया के बीच एक पूर्व संयुक्त उद्यम था। ब्लूमबर्ग पिछले साल मार्च में इस समझौते से बाहर हो गया।