Breaking News

CBI ने 'अभय' हेल्पबॉट लॉन्च किया, लोगों को साइबर क्राइम-डिजिटल अरेस्ट से बचाएगा     |   प्रतीक यादव की अस्थियां कल हरिद्वार में प्रवाहित होंगी, अखिलेश-अमन बिष्ट रहेंगे मौजूद     |   'सरकार ₹12.35/Kg की दर से प्याज खरीदेगी', पुणे में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह     |   जापान में आया जोरदार भूकंप, रिक्टर स्केल 6.6 तीव्रता रही, सुनामी का अलर्ट नहीं     |   MP की धार भोजशाला मामले में हिंदू पक्षकार ने सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल की     |  

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडाणी ग्रुप के शेयरों में गिरावट

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद सोमवार को अडाणी ग्रुप की सभी 10 कंपनियों के शेयर में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। अडाणी एनर्जी के शेयर में सबसे ज्यादा 17 फीसदी की गिरावट आई। 

बीएसई सेंसेक्स पर लिस्टेड अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 17 फीसदी, अडाणी टोटल गैस में 13.39 फीसदी, एनडीटीवी में 11 फीसदी और अडाणी पावर में 10.94 फीसदी की गिरावट आई। 

अडाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 6.96 फीसदी, अडाणी विल्मर में 6.49, अडाणी एंटरप्राइजेज में 5.43, अडाणी पोर्ट्स में 4.95, अंबुजा सीमेंट्स में 2.53 और एसीसी में 2.42 फीसदी की गिरावट आई। 

अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने शनिवार को व्हिसलब्लोअर दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा कि सेबी की चेयरपर्सन माधबी बुच और उनके पति धवल बुच की उन ऑफशोर कंपनियों में हिस्सेदारी है, जो कथित तौर पर अडाणी घोटाले से जुड़ी हैं। हालांकि, अडाणी और सेबी, दोनों ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में लगाए सभी आरोपों को निराधान बताया है।

बुच दंपत्ती ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि ये निवेश 2015 में किए गए थे, जो 2017 में सेबी के पूर्णकालिक सदस्य के रूप में उनकी नियुक्ति और मार्च 2022 में चेयरपर्सन के रूप में उनके प्रमोशन से काफी पहले था।