Breaking News

यौन उत्पीड़न केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा     |   केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अरुणाचल के बाढ़ प्रभावित केयी पानयोर का दौरा किया     |   FCRA बिल पर 12 अगस्त को संसद में चर्चा संभव, हमें यही बताया गया: मिजोरम सीएम     |   कोचिंग अग्निकांड केस: SC ने लखनऊ विकास प्राधिकरण को अवमानना ​​का नोटिस थमाया     |   महाराष्ट्र: बॉम्बे HC का डॉक्टरों की हड़ताल पर स्वतः संज्ञान, IMA को नोटिस जारी     |  

माफिया अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल

UP News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद की झांसी-कानपुर हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। वह झांसी जेल में बंद अपने भाई अली से मिलने प्रयागराज से झांसी आ रहा था। हादसे में कार सवार चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार क्रेटा कार झांसी-कानपुर हाईवे पर प्रयागराज से झांसी की ओर आ रही थी। पूछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास अचानक एक जानवर सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

इस हादसे में आगे की सीट पर बैठे आबान अहमद के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार सवार अहजम निवासी बादशाही मंडी (प्रयागराज), मोहम्मद जैद निवासी कोतवाली, उमर अहमद निवासी पूरा मुफ़्ती और सोनू घायल हो गए। सभी प्रयागराज के रहने वाले हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि प्रारंभिक सूचना में मृतक की पहचान अतीक अहमद के पुत्र आबान अहमद के रूप में हुई है। हादसे में घायल चारों युवकों का उपचार कराया जा रहा है।