Breaking News

असम एग्जिट पोल: NDA को 102 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटें मिलने का अनुमान     |   गृहमंत्री अमित शाह लेह पहुंचे; लद्दाख के उपराज्यपाल और सांसद ने उनका स्वागत किया     |   पंजाब बीजेपी 1 मई को चंडीगढ़ में ‘जनता दी विधानसभा’ आयोजित करेगी     |   ब्रह्मोस एयरोस्पेस का रिवेन्यू FY2025-26 के लिए ₹5200 करोड़ के पार पहुंचा: DRDO     |   '226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे', ममता ने बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया     |  

हैती में भगदड़ मचने से 25 लोगों की मौत

पोर्ट-ऑ-प्रिंस, 13 मई (एपी) हैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय एक किले में भगदड़ मचने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इससे पहले मृतकों की संख्या अधिक बताई गई थी, जिसे बाद में संशोधित किया गया।

कैप हैतियन नगर प्रशासन ने एक बयान में कहा कि शनिवार को मिलोट में हुई इस भगदड़ के दौरान “दम घुटने, कुचलने और बेहोशी” के कई मामले सामने आए।

अधिकारियों ने बताया कि दर्जनों लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि कई अन्य लापता बताए जा रहे हैं।

बयान में कहा गया है, “प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अत्यधिक भीड़ और इसे संभालने में खामियों के कारण यह भगदड़ हुई।”

हैतियन नेशनल पुलिस ने एक अलग बयान में कहा कि घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

जांच के बाद मृतकों की संख्या 25 बताई गई।

एपी जोहेब सुरेश

सुरेश