Breaking News

असम एग्जिट पोल: NDA को 102 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटें मिलने का अनुमान     |   गृहमंत्री अमित शाह लेह पहुंचे; लद्दाख के उपराज्यपाल और सांसद ने उनका स्वागत किया     |   पंजाब बीजेपी 1 मई को चंडीगढ़ में ‘जनता दी विधानसभा’ आयोजित करेगी     |   ब्रह्मोस एयरोस्पेस का रिवेन्यू FY2025-26 के लिए ₹5200 करोड़ के पार पहुंचा: DRDO     |   '226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे', ममता ने बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया     |  

गुजरात की जनता को 'मूर्ख' समझने वालों को करारी हार का सामना करना पड़ेगा: उपमुख्यमंत्री संघवी

वडोदरा, 12 अप्रैल (भाषा) गुजरात में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने रविवार को कहा कि राज्य की जनता उन लोगों को निर्णायक रूप से परास्त करेगी, जो उन्हें ‘मूर्ख’ समझते हैं और राज्य से नफरत करते हैं।

संघवी वडोदरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नगर निगम चुनाव अभियान की शुरुआत के अवसर पर बोल रहे थे।

संघवी ने कहा, ‘‘जो लोग गुजरात से नफरत करते हैं और यहां के लोगों को मूर्ख समझते हैं, उन्हें हर जिले में जवाब दिया जाएगा और वे लोग पूरी तरह परास्त होंगे।’’

उपमुख्यमंत्री के ये बयान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के उस विवादास्पद बयान के एक सप्ताह बाद आए हैं, जिसमें उन्होंने (खरगे ने) गुजरात के लोगों को 'अशिक्षित' बताया था और दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य की जनता को 'बेवकूफ' बना रहे हैं।

वडोदरा नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा के अभियान की शुरुआत के अवसर पर, संघवी ने कीर्ति मंदिर परिसर में पार्टी के सभी 76 उम्मीदवारों से मुलाकात की। इस कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने उम्मीदवारों के साथ भाजपा के प्रति निष्ठा की शपथ भी ली।

छब्बीस अप्रैल को 34 जिला पंचायतों, 260 तालुका पंचायतों, 84 नगरपालिकाओं और अहमदाबाद, सूरत तथा वडोदरा सहित 15 नगर निगमों के लिए चुनाव होंगे।

मतगणना 28 अप्रैल को होनी है।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश