Breaking News

असम एग्जिट पोल: NDA को 102 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटें मिलने का अनुमान     |   गृहमंत्री अमित शाह लेह पहुंचे; लद्दाख के उपराज्यपाल और सांसद ने उनका स्वागत किया     |   पंजाब बीजेपी 1 मई को चंडीगढ़ में ‘जनता दी विधानसभा’ आयोजित करेगी     |   ब्रह्मोस एयरोस्पेस का रिवेन्यू FY2025-26 के लिए ₹5200 करोड़ के पार पहुंचा: DRDO     |   '226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे', ममता ने बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया     |  

उद्योग जगत की हस्तियों ने दिग्गज गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (भाषा) कॉर्पोरेट जगत की हस्तियों और प्रमुख संगीत कंपनियों ने रविवार को दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

रेमंड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “महान आशा भोसले के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ।”

सिंघानिया ने उन्हें भारतीय संगीत की एक ऐसी हस्ती करार दिया, जिनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकेगी।

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “भारत का दिल कभी आशा जी को अलविदा कहने के लिए तैयार नहीं था। वह एक अमर विरासत छोड़ गई हैं जो घर-घर, हर किसी की यादों में और पीढ़ियों तक गूंजती रहेगी।”

आरजीपी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने कहा, “आशा भोसले के निधन के साथ ही मेरे लिए एक बहुत ही व्यक्तिगत अध्याय समाप्त हो गया। उनका हमारे परिवार के साथ एक आत्मीय रिश्ता था।”

संगीत कंपनी टिप्स फिल्म्स एंड म्यूजिक ने कहा, “जिस आवाज ने पीढ़ियों को परिभाषित किया, वह अब खामोश हो गई है, लेकिन उनके सुर हमेशा गूंजते रहेंगे।”

प्रमुख संगीत कंपनी सारेगामा ने कहा, “उस गायकी के लिए धन्यवाद, जो हमसे कभी दूर नहीं होगी।”

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश