Breaking News

असम एग्जिट पोल: NDA को 102 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटें मिलने का अनुमान     |   गृहमंत्री अमित शाह लेह पहुंचे; लद्दाख के उपराज्यपाल और सांसद ने उनका स्वागत किया     |   पंजाब बीजेपी 1 मई को चंडीगढ़ में ‘जनता दी विधानसभा’ आयोजित करेगी     |   ब्रह्मोस एयरोस्पेस का रिवेन्यू FY2025-26 के लिए ₹5200 करोड़ के पार पहुंचा: DRDO     |   '226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे', ममता ने बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया     |  

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में नशे के आदी बेटे ने पिता की हत्या की

पिथौरागढ़, 12 अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में नशे के आदी एक युवक ने कथित तौर पर लोहे की छड़ से वार करके अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार रात को जिले के पुरान गांव में हुई जहां एक मामूली विवाद के बाद 28 वर्षीय गौरव कुमार ने अपने पिता बिशन राम (50) पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया।

उन्होंने बताया कि राम को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गयी है ।

भाषा सं दीप्ति जोहेब

जोहेब

जोहेब