Breaking News

असम एग्जिट पोल: NDA को 102 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटें मिलने का अनुमान     |   गृहमंत्री अमित शाह लेह पहुंचे; लद्दाख के उपराज्यपाल और सांसद ने उनका स्वागत किया     |   पंजाब बीजेपी 1 मई को चंडीगढ़ में ‘जनता दी विधानसभा’ आयोजित करेगी     |   ब्रह्मोस एयरोस्पेस का रिवेन्यू FY2025-26 के लिए ₹5200 करोड़ के पार पहुंचा: DRDO     |   '226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे', ममता ने बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया     |  

ऋषिकेश में पर्यटकों की पिटाई करने का आरोपी कैंप संचालक गिरफ्तार

ऋषिकेश, 12 अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड में ऋषिकेश के निकट मुनि की रेती क्षेत्र के शिवपुरी में एक कैंप में ठहरे दिल्ली के पर्यटकों की पिटाई के मामले में पुलिस ने रविवार को कैंप संचालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ‘कैंप हवेली’ में शनिवार तड़के हुई इस घटना के संबंध में कैंप संचालक दुष्यंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने कहा कि आरोपी उत्तर प्रदेश के मुजफफरनगर जिले का रहने वाला है और उसे दिल्ली के उत्तम नगर के निवासी पर्यटक दीपक सोनी की तहरीर के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

मुनि की रेती थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि शिकायत के अनुसार दीपक सोनी और उनके मित्र सौरभ सेठ शुक्रवार को कैंप में ठहरे हुए थे, रात में भोजन के बाद सोने के लिए जाते समय उन्होंने कैंप संचालक से तेज आवाज में बज रहे डीजे की आवाज कम करने का अनुरोध किया।

आरोप है कि इस पर संचालक भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए उन्हें धमकी दी।

चौहान ने बताया कि तहरीर के मुताबिक, रात करीब ढाई बजे संचालक अपने तीन अन्य साथियों के साथ पर्यटकों के कमरे में पहुंचा और उनकी पिटाई की।

पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू की गई।

भाषा सं दीप्ति जोहेब

जोहेब