Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

रानीखेत - रामनगर हाईवे पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां

अल्मोड़ा जिले विकास खण्ड सल्ट के रानीखेत - रामनगर हाईवे पर वैली ब्रिज बनकर तैयार हो गया। हाईवे पर वाहनों की आवाजाही के लिए चार दिन और इंतजार करना होगा। रानीखेत - रामनगर के मुताबिक एक अगस्त को इस पर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई जाएगी।

कुमाऊं और गढ़वाल से जोड़ने वाले प्रमुख रानीखेत -रामनगर हाईवे पर बीते छह जुलाई को भारी बारिश के बाद उफान से पन्याली नाला मोहान के पास पुल को बहा ले गया। पुल बहने से इस हाईवे पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। एक दर्जन गांव प्रभावित हो गए। ऐसे में रानीखेत, भतरौंजखान, कर्णप्रयाग, बद्रीनाथ अन्य स्थानों के लिए वाहन, पर्यटक और यात्री वैकल्पिक मार्ग चिमटाखाल से आवाजाही कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग ने 30 मीटर लंबे वैली ब्रिज पुल का निर्माण 15 दिन भीतर पूर्ण कर लिया। 

फिलहाल पैदल मार्ग सुचारू किया गया है। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक सीमेंट सहित अन्य निर्माण सामग्री को सूखने के लिए कुछ दिन का समय लगेगा। विभाग का दावा है कि एक अगस्त से इस पुल से वाहन गुजरेंगे और हाईवे पर फिर से आवाजाही शुरू होगी।

वही लोक निर्माण विभाग कनिष्ठ अभियन्ता डी के शर्मा ने बताया रानीखेत-रामनगर हाईवे पर वैली ब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका है। एक अगस्त को इस पुल को आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया जाएगा।