Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

Uttarakhand: सितारगंज में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश, किसानों का भारी नुकसान

उत्तराखंड के सितारगंज में शाम ढ़लते ढ़लते अचानक तेज हवाओं के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। अचानक आई तेज बारिश से व्यापारी भी अपना सामान दुकानों में नहीं रख पाए। तेज हवा और काली घटाओं के साथ तेज बारिश ने जहां आमजन को गर्मी से थोड़ी राहत दी है वहीं किसानों की नींद उड़ा दी है। किसानों की धान की फसल की कटाई चल रही है ऐसे में अचानक तेज बारिश से किसानों को बड़े नुकसान का अनुमान है। छोटा किसान पहले ही कर्ज में डूबा हुआ है और इस बारिश नें किसानों की धड़कने और बड़ा दी है। सरकार की तरफ से धान का समर्थन मूल्य 2369 रूपये रखा गया है, उसके बावजूद भी किसान 17 सौ रूपये प्रति कुंतल के हिसाब से बिचौलियों और कच्चे आढ़ती को अपना धान बेचने को मजबूर हैं, ऐसे में तेज बारिश से किसानों को बड़ा नुकसान का अंदेशा है।